पंजाब में बीकेआई आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़
चंडीगढ़, गुरुवार, 09 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक आईएसआई प्रायोजित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके पास से पांच हथगोले, दो डेटोनेटर और एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि बरामदगी से संकेत मिलता है कि राज्य में शांति भंग करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी की जा रही थी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, "एक बड़ी सफलता में, जिला अमृतसर ग्रामीण, जिला गुरदासपुर, एसएसओसी-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी हैंडलर द्वारा संचालित आईएसआई प्रायोजित बीकेआई आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।"
यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बरामद की गई महत्वपूर्ण वस्तुओं में पांच हथगोले, दो विशेष डेटोनेटर, कोडर और डिकोडर के साथ पीटीटी टाइमर, 9वी बैटरी, आईईडी की सामग्री (कीलों से भरा एक किलोग्राम विस्फोटक), केबल और ट्रिगर प्रणाली के साथ एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी शामिल हैं। जो सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उच्च प्रभाव वाले हमलों की तैयारी का संकेत देते हैं।" विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यादव ने कहा, "विदेशी संचालकों और स्थानीय सहायता नेटवर्क सहित सभी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।"
Similar Post
-
तमिलनाडु में टीवीके जीत की ओर अग्रसर, पुडुचेरी में राजग की सहयोगी एआईएनआरसी जीती
चेन्नई, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिल ...
-
गौरव यादव पंजाब के डीजीपी नियुक्त, पदभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। भगवंत मान सरकार ने यादव को ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन से पहले पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का निर्देश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में कॉक ...
