प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने 13 जोन में बांटा रूट
देहरादून, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल नियमित रूप से इस वीवीआइपी भ्रमण कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैनात सभी जोनल, सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए समयबद्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के बाद देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह तक पहुंचने के लिए वह सड़क मार्ग का प्रयोग करेंगे। इसलिए कुल 13 जोनों में पूरे मार्ग को बांटा गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री बंसल प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन से सहयोग प्रदान करने एवं सम्मान कार्यक्रम में स्वैच्छिक प्रतिभाग की सुगमता, समन्वय एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे है। श्री मोदी के सम्मान में हजारों की संख्या में आमजन के सम्मलित होने की संभावना है। डीएम ने चिन्हित स्थलों पर पेयजल, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, लॉ एंड ऑडर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।वहीं गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में आमजन के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, सूक्ष्म जलपान एवं मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने पूरे रूट को 13 जोन में विभाजित करते हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। प्रधानमंत्री के भ्रमण को प्रस्तावित सड़क मार्ग के चिन्हित स्थलों पर सांस्कृतिक दलों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति एवं परम्पराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों झलक भी देखने को मिलेगी।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
