प्रधानमंत्री मोदी के 15 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर आने की उम्मीद
बेंगलुरु, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अप्रैल को कर्नाटक का एक दिवसीय दौरा कर सकते हैं और इस दौरान उनके मांड्या जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने की उम्मीद है। भाजपा नेताओं द्वारा यहां साझा किए गए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री के सुबह 7.15 बजे भारतीय वायु सेना के बी-777 विमान से दिल्ली से रवाना होने और पूर्वाह्न 10.05 बजे बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वह कुछ ही देर में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से मांड्या के लिए रवाना होंगे, जहां उनके पूर्वाह्न 10.50 बजे उतरने की उम्मीद है। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, ''प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरि पहुंचेंगे और दोपहर में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे।''
मांड्या हेलीपैड से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरि के लिए रवाना होंगे। उद्घाटन समारोह के बाद, वे अपराह्न 12:05 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:10 बजे तक मांड्या हेलीपैड लौट आएंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के अपराह्न 12.15 बजे मांड्या से हेलीकॉप्टर से रवाना होने और अपराह्न 12.55 बजे बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाई अड्डे पर वापस पहुंचने का कार्यक्रम है।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
