बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में आग लगने से तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। बाहरी दिल्ली के बुध विहार इलाके में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक ऐसे परिवार के सदस्य थे जो बुध विहार के मांगे राम पार्क इलाके में स्थित गोदाम में बनी एक अस्थायी झोपड़ी में रहते थे। यह घटना मध्यरात्रि के दौरान घटी जब साइट पर रखे अपशिष्ट में आग लग गई और वह तेजी से झुग्गी में फैल गई। दमकल कर्मियों की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।<br />शव बुरी तरह जले हुए थ जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
