चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘टैक्सीवे’ पर चल रहे विमान का आपातकालीन निकास द्वार एक यात्री द्वारा खोल दिए जाने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। एयर अरबिया का एक विमान 231 यात्रियों को लेकर रविवार तड़के शारजाह से चेन्नई पहुंचा था। विमान जब टैक्सीवे यानी रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहा था, तभी उसमें सवार पुडुकोट्टई निवासी 34 वर्षीय युवक ने एक आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया। पायलट ने विमान को तुरंत रोक दिया और प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बम निरोधक विशेषज्ञों और सशस्त्र अधिकारियों समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मी तुरंत उस स्थान पर पहुंचे, जहां विमान रुका था। पायलट ने घटना को लेकर तत्काल औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। सुरक्षाकर्मी विमान में सवार हुए और उन्होंने यात्री को हिरासत में ले लिया। अधिकारी यात्री से पूछताछ कर रहे हैं और उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है।
Similar Post
-
कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ...
-
स्टालिन के अचानक बीमार पड़ने के बाद डीएमके ने 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम किया स्थगित
चेन्नई, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। डीएमके ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. ...
-
न्यायालय का पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी सूरी की याचिका पर विचार करने से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबा ...
