सीबीआई ने डीएसपी खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 मई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित का एक मामला दर्ज किया है, जो बैंकिंग, प्रतिभूति और धोखाधड़ी शाखा में तैनाती के दौरान रिश्वतखोरी के एक मामले को लेकर पहले से ही जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने डीएसपी और उनकी पत्नी के खिलाफ 2021-24 के दौरान 98.33 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से 87 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि अधिकारी और उनकी पत्नी ने इस संपत्ति के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी पहले से ही 2024 के एक मामले में जांच का सामना कर रहे थे, जिसमें उन पर जांच से गुजर रही कंपनियों और व्यक्तियों से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
