नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 56 लाख 93 हजार रुपए की ठगी
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 07 मई 2026। शेयर बाजार में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने नोएडा के सेक्टर-144 स्थित एक आईटी कंपनी के इंजीनियर से 56 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-53 में रहने वाले विकास कुमार ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर बृहस्पतिवार को साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि नौ फरवरी 2026 को कुमार के मोबाइल पर एक संदेश आया। इसे भेजने वाले ने कहा कि शेयर बाजार में निवेश करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। लाभ के झांसे में आकर कुमार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनसे जुड़े।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से उन्हें मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर उन्हें एक वेबसाइट से जोड़ा और शुरुआत में उन्हें 50 हजार रुपए का फायदा हुआ। बाद में ज्यादा फायदा कमाने का लालच देकर आरोपियों ने धीरे-धीरे उनसे अपने खाते में 56 लाख 93 हजार रुपए डलवा लिया। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
