दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में ‘हल्दीराम’ की एक दुकान में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हल्दीराम की दुकान में आग लगने की सूचना अपराह्न 2.23 बजे मिली। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद शुरू में चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन अपराह्न साढ़े तीन बजे मौके पर मौजूद टीम ने और वाहनों की मांग की, जिसके बाद 19 और गाड़ियों को भेजा गया।
अधिकारी ने बताया, “ हमने कुल 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा है।” उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और शाम चार बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र को ठंडा करने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
