भाजपा ने वृद्ध नागरिकों को उनकी आर्थिक गरिमा से वंचित किया: खरगे

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को बचत का उपदेश दे रहे हैं, लेकिन बुजुर्गों को उनकी आर्थिक गरिमा से वंचित कर रहे हैं। खरगे ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि पिछले 12 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''नरेन्द्र मोदी जी, आप भारत के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों से सम्मान छीनते हुए देश को त्याग और बलिदान पर व्याख्यान देते हैं। क्यों? 12 वर्षों से, भाजपा ने वृद्धावस्था पेंशन में एक पैसे की भी वृद्धि नहीं की है, और महंगाई हमारे गरीबों को कुचल रही है।''

उन्होंने दावा किया, ''क्रय शक्ति में 45 प्रतिशत की गिरावट के बाद, 200 रुपये की पेंशन आज के संदर्भ में प्रभावी रूप से लगभग 110 रुपये है, 300 रुपये की पेंशन लगभग 165 रुपये है, और 500 रुपये की पेंशन लगभग 275 रुपये है। लेकिन यह बेशर्म सरकार विज्ञापनों और ऊंचे-ऊंचे आत्म-प्रचारों पर हर दिन लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च करना पसंद करेगी।''

खरगे ने कहा, ''2014-15 और 2024-25 के बीच, भाजपा सरकार ने विज्ञापनों के रूप में आत्म-प्रचार पर कुल 5,987.46 करोड़ रुपये खर्च किए। जबकि करोड़ों बुजुर्ग नागरिकों को शर्मनाक रूप से कम पेंशन पर जीवित रहने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे दवाओं और भोजन की बुनियादी जरूरत भी पूरी नहीं हो पाती। मोदी सरकार और भाजपा भव्य चुनाव अभियानों, भव्य काफिले, बड़े कार्यक्रमों और निरंतर प्रचार पर पैसा खर्च करना जारी रखती है।'' उन्होंने कहा, ''यह क्रूर भाजपा मॉडल राजनीतिक तमाशे पर फिजूलखर्ची करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आर्थिक गरिमा से वंचित कर देता है।''

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement