दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से चार करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम से अधिक संदिग्ध मारिजुआना बरामद किया है। साथ ही कथित तौर पर यह खेप लेने आए एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्री 12 मई को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था और ''उसके बारे में मौजूद जानकारी के आधार पर'' उसे रोका गया। यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने गुलाबी-सुनहरे रंग के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई हरे रंग के मादक पदार्थ से भरी चार पॉलीथिन बरामद कीं, जो ''संदिग्ध रूप से गांजा/मारिजुआना हो सकता है।'' बयान में कहा गया है, ''बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 4,024 ग्राम है और अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.024 करोड़ रुपये आंकी गई है।'' सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जो इस प्रतिबंधित खेप को लेने आया था। बयान के अनुसार, दोनों को 12 मई को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
Similar Post
-
अगले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन को तैयार कांग्रेस
पणजी, शनिवार, 27 जून 2026। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह 2027 के गो ...
-
केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे: मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 27 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिव ...
-
चंपत राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए: दिग्विजय सिंह
उज्जैन (मध्यप्रदेश), शनिवार, 27 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत ...
