मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को हिरासत में लिया और उनके पास से 5.70 करोड़ रुपये के हीरे बरामद किए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ये हीरे आरोपियों ने अपने शरीर में छिपाए थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी हीरे की बैंकॉक में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। डीआरआई अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़े जाने के बाद, दोनों यात्रियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्होंने अपने शरीर के अंदर दो कैप्सूल छिपाए हैं।
उन्होंने बताया कि बाद में यात्रियों ने कैप्सूल निकाले, जिससे 1,624 कैरेट के हीरे बरामद हुए। हीरे की कीमत लगभग 5.70 करोड़ रुपये है। डीआरआई ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि उनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। ऐसा प्रतीत होता है कि गिरोह अंतरराष्ट्रीय धन शोधन मामलों में शामिल होगा। अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हीरों को जब्त किया गया है।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
