महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए स्थानीय निकायों से 16 सीटों के लिए द्वैवार्षिक चुनाव 18 जून को करने की घोषणा की है। इनके साथ ही नागपुर स्थानीय निकाय की परिषद की रिक्त पड़ी एक सीट के लिए उप-चुनाव भी कराया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन चुनावों के लिए अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन पत्र भरने का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्र 01 जून तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 02 जून को कराई जाएगी और नाम 04 जून तक वापस लिए जा सकेंगे।
मतदान की तिथि 18 जून है और उसी दिन प्रातः 8:00 बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराए जाएंगे। मतों की गिनती 22 जून को कराई जाएगी और चुनाव प्रक्रिया 25 जून तक संपन्न हो जाएगी। जिन 16 निकायों से विधान परिषद के लिए द्वैवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं उनमें सोलापुर, अहमदनगर ठाणे, जलगांव, सांगली - सतारा,नांदेड़, यवतमाल, पुणे भंडारा- गोंदिया, रायगढ़- रत्नागिरि- सिंधुदुर्ग, नासिक, वर्धा-चंद्रपुर- गढ़चिरौली, अमरावती, उस्मानाबाद- लातूर- बीड, परभणी- हिंगोली तथा औरंगाबाद- जालना स्थानीय निकाय क्षेत्र की सीटें शामिल है। नागपुर स्थानीय निकाय से विधान परिषद के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि चंद्रशेखर कृष्ण रावजी बावनकुले के विधान सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह सीट 23 नवंबर 2024 से रिक्त पड़ी है। बावनकुले का विधान परिषद का कार्यकाल एक जनवरी 2028 तक था।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
