राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना की जांच के लिये उच्चस्तरीय समिति गठित
कोटा, सोमवार, 18 मई 2026। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा मध्यप्रदेश के उज्जैन के समीप नागदा कोटा खंड पर रविवार को गाड़ी संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना की जांच के लिये उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी के नेतृत्व में गठित इस छह सदस्यीय समिति में श्री मुकेश, एम. विजय कुमार, एन.एस. प्रसाद, महेन्द्र सिंह और राजीव कुमार सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि इस घटना में रेलकर्मियों की तत्काल सतर्कता एवं समन्वित आपातकालीन प्रबंधन से सभी यात्री सुरक्षित रहे।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
