बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसका असर किसान, मजदूर सहित सभी पर पड़ेगा: राहुल गांधी

img

अमेठी (उप्र), बुधवार, 20 मई 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आगाह किया कि देश में बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है जिसका असर किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, महिलाओं सहित सभी पर पड़ने वाला है । उन्होंने दावा किया, ''मैं सरकार से बार-बार कह रहा हूं इससे बचाव के लिए उपाय किए जाएं लेकिन सरकार सोचने को तैयार नहीं हैं ।'' राहुल गांधी ने आज अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज के तेजी पुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अमेठी से अपने परिवार के रिश्तों को याद करते हुए इसे अपनी 'कर्मभूमि' बताया। देश के आर्थिक हालात को लेकर चिंता जताते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह आर्थिक तूफान ऐसा होगा जिसे देश ने कभी देखा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ''इसमें नुकसान मोदी के दोस्त अडानी-अंबानी का नहीं होगा। इससे देश का आम आदमी प्रभावित होगा। महंगाई तेजी से बढ़ेगी। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ते रहेगे। लेकिन वह (सत्तारूढ़ दल भाजपा के)लोग यह कहते हैं कि राहुल गांधी को समझ नही है, ज्ञान नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''मोदी जी को अपने दोस्तों को लगातार अमीर बनाने की चिंता है लेकिन मुझे आपसे प्यार है, जनता से प्यार है, देश के युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, मजदूरों, छोटे व्यापारियो से प्यार है। आप जहां भी मुझे याद करेंगे, मैं आपके लिए लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा हूं। '' गांधी ने ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है तथा आने वाले समय में खाद तेल एवं गैस का भारी संकट आने वाला है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत कठिन समय है पर इससे निपटने के उपाय करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी विदेश घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को सोना खरीदने के लिए मना कर रहे हैं, डीजल एवं पेट्रोल बचाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, '' संविधान खतरे में है, सारे सिस्टम ध्वस्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर बैठाये जा रहे हैं। संवैधानिक ढांचे को तहस नहस किया जा रहा है। इसलिए मैंने पिछली बैठक में कहा था कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं।'' उन्होंने कहा कि जो ''हमारे संविधान को प्रभावित करें संविधान को ध्वस्त करें उसे गद्दार नहीं तो और क्या कहा जाएगा? राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नाम लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह कहते हैं कि ''मैं माफी मांगू। मैं कभी भी माफी नहीं मांगूंगा। उनसे डरता नहीं डरता हूं।''

गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आम आदमी गरीब होता जा रहा है। उन्होंनेने कहा,'' देश संकट में है, किसान मजदूर, व्यापारी, युवा सभी संकटों से जूझ रहे हैं उन सबको बेसहारा छोड़कर मोदी जी इटली में वहां की प्रधानमंत्री मेलोनी को टाफी खिलाकर रील बना रहे हैं। ये क्या मजाक चल रहा है?'' इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 'मेलोडी' टॉफी भेंट किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित 'मेलोडी' शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं—मेलोडी।"

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement