मुंबई के प्रतीक्षा नगर डिपो में 'बेस्ट' की दो बस जलकर खाक
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। मुंबई के शीव इलाके स्थित प्रतीक्षा नगर डिपो में आग की अलग-अलग घटनाओं में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की दो बस जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुई इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों सीएनजी बस निजी ऑपरेटर 'मातेश्वरी अर्बन ट्रांसपोर्ट' से किराये पर ली गई थीं।
अधिकारी के मुताबिक, पहली बस में आग रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी, जबकि दूसरी घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई। 'बेस्ट' के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले खड़ी बसों में से एक में आग की लपटें देखीं और अग्निशामक यंत्र तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वह वहां तक नहीं पहुंच सका। प्रवक्ता ने कहा, "मुंबई दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दूसरी बस में आग देर रात करीब डेढ़ बजे लगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।"
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
