बिहार विधान परिषद की नौ सीट पर 18 जून को चुनाव
पटना, मंगलवार, 26 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की नौ सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया।इनमें वह सीट भी शामिल है जो पिछले वर्ष मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद रिक्त हुई विधान परिषद सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य विधानसभा के सदस्य इन नौ सीट के लिए 18 जून को मतदान करेंगे। मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर ली जाएगी।
आयोग ने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना एक जून को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। जिन विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है, उनमें कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। श्रीभगवान सिंह कुशवाहा विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
