बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के तट पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 15 एकड़ ज़मीन आवंटित की है। मंदिर प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि टीटीडी अध्यक्ष बी आर नायडू ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और जमीन आवंटन लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विज्ञप्ति में कहा गया, ''बिहार सरकार ने गंगा नदी के तट और बिहार की राजधानी पटना के पास श्रीवारी मंदिर निर्माण के लिए 15 एकड़ ज़मीन आवंटित की है।''
इसमें कहा गया कि प्रस्तावित मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के साथ-साथ कल्याण मंडपम (विवाह हॉल), पुष्करिणी और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक अन्य आधारभूत संरचना का निर्माण भी किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। नायडू ने चौधरी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया और उन्हें श्रीवारी स्मृति चिह्न भेंट किया। पूरे देश में श्री वेंकटेश्वर स्वामी की महिमा का प्रसार करने और हिंदू सनातन धर्म से जुड़ी अपनी गतिविधियों के तहत, टीटीडी ने राज्यों की राजधानियों में श्रीवारी मंदिरों के निर्माण का काम शुरू किया है। इससे पहले, असम सरकार ने मंदिर बनाने के लिए टीटीडी को कामरूप जिले में 10.3 एकड़ ज़मीन आवंटित की थी।
Similar Post
-
कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ...
-
स्टालिन के अचानक बीमार पड़ने के बाद डीएमके ने 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम किया स्थगित
चेन्नई, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। डीएमके ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. ...
-
न्यायालय का पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी सूरी की याचिका पर विचार करने से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबा ...
