बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मलिक ने तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दिया
कोलकाता, शुक्रवार, 19 जून 2026। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मलिक ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के लंबे समय तक सहयोगी रहे मलिक ने कहा कि वह अपने इस फैसले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।'' यह घटनाक्रम तृणमूल द्वारा अपने संगठन में एक बड़ा फेरबदल करने और अपनी पुन:गठित कार्यसमिति में मलिक को शामिल करने के कुछ दिन बाद आया है। मलिक ने 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनके राजनीतिक करियर को तब बड़ा झटका लगा था, जब अक्टूबर 2023 में कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद, मलिक ने बार-बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला दिया था और हिरासत में रहते हुए उनकी कई बार चिकित्सीय जांच भी की गई थी। उनकी इस्तीफे की घोषणा तृणमूल के भीतर जारी मतभेदों के बीच सामने आई है।
Similar Post
-
वायुसेना को मिलेंगे एलसीए तेजस एफओसी ट्विन सीटर
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिम ...
-
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डीटीसी बस चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक ...
-
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में किरण बेदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण ब ...
