कश्मीर: गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले पाकिस्तान के नागरिक को वापस भेजा गया
श्रीनगर, शुक्रवार, 19 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर अनजाने में भारत आए पाकिस्तान के एक नागरिक को छह दिन बाद पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान असद खान के रूप में हुई है और वह 12 जून 2026 को गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। सेना ने बताया कि इसके बाद उसे कुपवाड़ा के सिमारी गांव में सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया था।
सेना की चिनार कोर ने 'एक्स' पर बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निवासी असद खान को 18 जून 2026 को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाकिस्तान को सौंप दिया गया। सेना के अनुसार, भारत में रहने के दौरान असद खान के साथ मानवीय मूल्यों के अनुरूप सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया गया। सेना ने बताया कि यह कदम भारतीय सेना की मानवता, करुणा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सेना के मुताबिक, "असद की सुरक्षित वापसी भारतीय सेना के मूल्यों, जिम्मेदारी और सैन्य पेशेवरता के उच्चतम मानकों के पालन को दर्शाती है।"
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
