असम में 10.8 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुवाहाटी, शुक्रवार, 26 जून 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि श्रीभूमि जिले में 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में एक अभियान चलाया जा रहा है। शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''असम पुलिस से टकराने की बहुत भारी 10.8 करोड़ रुपये की कीमत चुकानी पड़ी। रात भर चले अभियान में बड़ी खेप को पकड़ने के लिए श्रीभूमि पुलिस की तारीफ है।'' उन्होंने कहा, ''एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश है।''
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
