ईडी अधिकारियों पर हमले का मामला: केरल उच्च न्यायालय ने कई आरोपियों को दी जमानत
कोच्चि, सोमवार, 03 अगस्त 2026। केरल उच्च न्यायालय ने इस वर्ष मई में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमला करने के कई आरोपियों को सोमवार को नियमित जमानत दे दी। न्यायमूर्ति कौसर ई. ने आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इस दावे के बावजूद राहत प्रदान कर दी कि यह हमला एक ‘‘समन्वित और सुनियोजित’’ था न कि अनायास था। अदालत के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी ने दलील दी कि 27 मई को उसके अधिकारियों पर हुए हमले को एक साधारण कानून-व्यवस्था की घटना या अनायास घटना के रूप में नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यह कई घंटों तक चली छापेमारी के समाप्त होने के बाद हुआ था।
Similar Post
-
वायुसेना को मिलेंगे एलसीए तेजस एफओसी ट्विन सीटर
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिम ...
-
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डीटीसी बस चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक ...
-
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में किरण बेदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण ब ...
