मुंबई के कांदिवली में व्यावसायिक इमारत में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत से कम से कम 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में सुबह चार बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि पूरी इमारत धुएं से भर गई थी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर स्थित एक ‘लॉजिंग हाउस’ से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग व्यावसायिक इमारत में बिजली के तारों और उपकरणों, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस तथा एल्युमिनियम और प्लास्टिक की सजावटी चादरों तक सीमित रही।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’ उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों को लगाया गया था। आग पर सुबह छह बजकर सात मिनट तक काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
