तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया
चेन्नई, बुधवार, 19 अगस्त 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में 'मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना'के तहत बीमा कवर को पांच लाख से पांच गुना बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की। विधानसभा में नियम 110 के तहत दिए एक बयान में मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि इस बढ़ी हुई बीमा राशि का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी निवासी पैसे की तंगी के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे। स्वास्थ्य सेवा को विशेषाधिकार की जगह मौलिक अधिकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आय या निवास स्थान के भेदभाव के बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने चेन्नई वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पेराम्बूर में 300 करोड़ रूपये की लागत से 400 बिस्तरों वाला विश्वस्तरीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा डॉक्टरों और नर्सों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 351 करोड़ रूपये की लागत से सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा सात नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिनसे 660 नई बी.एससी नर्सिंग सीटें और मौजूदा कॉलेजों में 1,925 अतिरिक्त सीटें सृजित होंगी।
इसके अलावा उन्होंने कैंसर के विशेषज्ञ उपचार के लिए 673.44 करोड़ रूपये की नई योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक 14 मंजिला विशेष कैंसर उपचार केंद्र की स्थापना की जाएगी। तंजावुर, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुनेलवेली और विल्लुपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 5 क्षेत्रीय कैंसर देखभाल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कैंसर के आधुनिक इलाज (रोबोटिक सर्जरी, लीनियर एक्सीलेरेटर, रेडिएशन ट्रीटमेंट आदि) के लिए सरकारी अस्पतालों को 106.17 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
