जम्मू-कश्मीर के रियासी में वाहन गहरी खाई में गिरा, दंपति समेत तीन की मौत
जम्मू, बुधवार, 19 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार रात एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि थानोल से थूब गांव जा रही यात्री कार का चालक पनासा गांव के पास मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी तुरी देवी (45) और दुर्गी देवी (72) के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, वाहन से कूदकर बाहर निकलने में सफल रहे दो यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
