महाराष्ट्र में औषधि निरीक्षक भर्ती रद्द होना छात्रों की जीत, न्याय नहीं : राहुल गांधी
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की औषधि निरीक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द किए जाने को छात्रों की जीत करार देते हुए बुधवार को कहा कि जब तक पेपर लीक कराने वालों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनकी लड़ाई अधूरी है। एमपीएससी ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक समूह-बी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। यह फैसला इस साल की शुरुआत में हुई परीक्षा में कथित अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद किया गया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के छात्रों ने एक लड़ाई जीत ली है।’’
उन्होंने कहा, “एमपीएससी की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा और पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई, यह सरकार की मेहरबानी नहीं, उन छात्रों की जीत है जो मार्च में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर लीक के बाद से डटे रहे।” बीते 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करने वाले कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘दबाव झेला, तानें सुने, महीनों इंतज़ार किया, पर आवाज़ उठाना नहीं छोड़ा। आप सब पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होना जीत है, लेकिन न्याय नहीं है। राहुल गांधी के अनुसार, ‘‘जब तक लीक कराने वालों को सज़ा नहीं मिलती, यह लड़ाई अधूरी है।” उन्होंने छात्रों से कहा, ‘‘आगे और लड़ाइयां हैं। और हर एक में, मैं आपके साथ हूं।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमें इस पूरे सिस्टम को ठीक करना है ताकि हर बच्चे के लिए शिक्षा बेहतर हो, और मेहनत का दाम हर किसी को मिले।’’
Similar Post
-
इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
महाराष्ट्र में औषधि निरीक्षक भर्ती रद्द होना छात्रों की जीत, न्याय नहीं : राहुल गांधी
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राह ...
-
सूरियाबंडारा और मेंडिस के संघर्ष के बावजूद भारत सीरीज जीत के करीब
कोलंबो, बुधवार, 26 अगस्त 2026। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कुछ समय ...
