झारखंड: दुमका में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़
दुमका, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। झारखंड के दुमका जिले में एक घर में चल रही ‘अवैध’ मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उस घर पर छापेमारी के दौरान एक मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने कहा, ‘कोलकाता पुलिस ने कुछ दिन पहले हथियार तस्करी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि हंसडीहा में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई और एक मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया।’ अधिकारी ने कहा, ‘सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।’यादव ने बताया कि इस यूनिट को चलाने के मामले में मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
डोभाल का हिंद महासागर की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का आह्वान
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (ए ...
-
भाजपा-शिअद गठबंधन के बाद, प्रधानमंत्री 8 दिसंबर को पंजाब में राजग की पहली रैली करेंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअ ...
-
आईआईटी ने पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के दौरान तीव्रता का आकलन करने का तरीका विकसित किया
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ...
