दिल्ली इमारत हादसा: फरार पीजी संचालक शुभम त्यागी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में फरार आरोपी और पीजी संचालक शुभम त्यागी ने शुक्रवार को पटियाला हाउस अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत ढहने की घटना में पांच छात्रों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पांच मंजिला इमारत ढहने की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ और आगे की जांच के लिए त्यागी को दो दिनों के लिए हिरासत में दिये जाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, त्यागी दक्षिणी पश्चिम दिल्ली की इमारत में ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास का संचालन कर रहा था और उसने इसके मालिक से संपत्ति की एक मंजिल पट्टे पर ली थी। घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस टीम उसकी तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही थीं। इससे पहले, पुलिस ने पीजी संचालन में शामिल सुधांशु लवनीश को भी गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने कहा कि लवनीश का फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास सत्य निकेतन स्थित इमारत रविवार को उस समय ढह गई, जब मरम्मत और विस्तार का काम चल रहा था। इससे पहले, पुलिस ने इमारत की मालकिन उर्मिला गुप्ता (75), उनके पति हरिराम गुप्ता (81) व बेटे महेश के साथ-साथ श्रमिक ठेकेदार सनोज कुमार और पेइंग-गेस्ट-आवास संचालक लवनीश को गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
डोभाल का हिंद महासागर की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का आह्वान
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (ए ...
-
भाजपा-शिअद गठबंधन के बाद, प्रधानमंत्री 8 दिसंबर को पंजाब में राजग की पहली रैली करेंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअ ...
-
आईआईटी ने पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के दौरान तीव्रता का आकलन करने का तरीका विकसित किया
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ...
