श्रीगंगानगर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एक गाड़ी, दो लोगों की मौत, 12 घायल
जयपुर, बुधवार, 16 सितंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक गाड़ी के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रायसिंहनगर क्षेत्र में सलेमपुरा-बाजूवाला मार्ग पर बजरी से लदे एक एक खड़े ट्रक से एक जीप जा टकरायी। रामसिंहपुर के थानाधिकारी राम प्रताप वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कश्मीर सिंह (65) और परमजीत कौर (50) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक कश्मीर सिंह को रायसिंहनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल परमजीत कौर को श्रीगंगानगर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल सात लोगों को उपचार के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का रायसिंहनगर और श्रीगंगानगर के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक जीप रामदेवरा से पदमपुर की ओर जा रही थी।
Similar Post
-
ईरानी गिरोह के सरगना के खिलाफ मकोका के तहत आरोपपत्र दाखिल
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों मे ...
-
मॉरीशस में जयपुर के गोबर से बने 10 लाख दीपकों से रोशन होगी दिवाली
- 70 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं दीए
-
सीजेआई सूर्यकांत को निशाना बनाने वाली केपीसीसी की पोस्ट पर अवमानना याचिका दर्ज
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने प्रधान न् ...
