केरलम सरकार पंजीकृत मछुआरों की प्राकृतिक मौत को कवर करने के लिए बीमा योजना शुरू करेगी

img

तिरंवनतपुरम, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। केरलम सरकार पंजीकृत मछुआरों के लिए बीमा योजना शुरू करेगी ताकि उनकी प्राकृतिक मृत्यु होने की स्थिति में भी परिवार को आर्थिक राहत प्रदान की जा सके। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री वीई अब्दुल गफूर ने यह जानकारी दी।  मंत्री ने एक बयान में कहा कि अभी मछुआरों को केवल दुर्घटना से होने वाली मौत या अशक्त होने की स्थिति में ही बीमा का लाभ मिलता है जबकि हृदयाघात जैसी वजहों से होने वाली मौत इसके दायरे में नहीं आती है। मंत्री ने कहा कि नयी योजना के शुरू होने से राज्य के सभी पंजीकृत मछुआरों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित होगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने वाली नौकाओं के मालिकों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत के दौरान नयी बीमा योजना की घोषणा की।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement