असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि गुवाहाटी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि गुवाहाटी के सेउज नगर क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर के पास से 262 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि असम पुलिस ने कथित तस्कर को उसके गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, ‘‘गुवाहाटी पुलिस ने सेउज नगर क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा और उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की 262 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की।”
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
