जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को एक यात्री वाहन के किशनगंगा नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, हादसा उत्तर कश्मीर के इस जिले के तीतवाल क्षेत्र में सीमारी सड़क पर हुआ। उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुपवाड़ा में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।”
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
