दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेता भारद्वाज, जरनैल सिंह हिरासत में लिए गए

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह को पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर यहां पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते समय मंगलवार को हिरासत में ले लिया। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री वर्मा ने तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निरीक्षण के दौरान रविवार को एक युवक को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया। दिल्ली पुलिस ने वर्मा के खिलाफ असंज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की है। भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह सिर्फ वर्मा द्वारा 22 वर्षीय युवक को थप्पड़ मारने को लेकर नहीं है, यह राजनीति की इस नई संस्कृति को लेकर है। अपने आसपास देखें और अपनी कॉलोनी में स्थानीय गुंडों, उन लोगों की पहचान करें जो निवासियों को गाली दे रहे हैं और डरा-धमका रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। यदि सरकार जानबूझकर नागरिकों के साथ अन्याय करती है, तो वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री वर्मा के खिलाफ एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर भारद्वाज और जरनैल सिंह सहित ‘आप’ कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस मुख्यालय के सामने हिरासत में लिया गया।

दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटना रविवार को जनकपुरी जिला केंद्र चौक और नजफगढ़ नाले के बीच बाहरी रिंग रोड के एक हिस्से पर सड़क मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान हुई। वर्मा द्वारा व्यक्ति को कथित रूप से थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। युवक की पहचान साहिब सिंह के तौर पर हुई है।

यह घटना उस समय हुई जब मौके पर मौजूद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे हाथ से उखाड़ दिया और युवक इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था। बाद में दिन में, वर्मा ने कहा कि उन्होंने अधिक विवरण लेने के लिए सड़क निरीक्षण के दौरान स्वयं जनरैल सिंह को बुलाया था। उन्होंने दावा किया कि जनरैल सिंह के साथ आए व्यक्ति ने उनके परिवार को अपशब्द कहे, जिसके बाद उन्होंने थप्पड़ मारा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement