जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही 10 दिवसीय सत्र के बाद बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने बुधवार को सात घंटे तक चली बैठक के बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। राठेर ने कहा कि विधानसभा की सात बैठकों में 25 घंटे से अधिक समय तक कामकाज हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि कुल 646 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 328 तारांकित थे। उन्होंने कहा कि 625 प्रश्न सूचीबद्ध किए गए, जिनमें से एक को वापस ले लिया गया, जबकि 25 प्रश्नों की अनुमति नहीं दी गई। राठेर ने कहा कि 79 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 23 को अस्वीकार कर दिया गया और 56 को अनुमति दी गई।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
