एशियन गेम्स: परवीन हुड्डा ने नीन-चिन चे को हराकर मुक्केबाजी में देश को दूसरा गोल्ड दिलाया

img

निशियो, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स में मेडल का अपना लंबा इंतजार खत्म कर दिया है। 26 साल की परवीन ने महिलाओं की 65 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड जीता। एशियन गेम्स 2026 में मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है और कुल 13वां गोल्ड मेडल है। परवीन ने शुक्रवार को चीनी ताइपे की नीन-चिन चे के खिलाफ करीबी मुकाबले में फाइनल जीता। भारतीय मुक्केबाज ने शानदार शुरुआत की और पहला राउंड 5-0 से जीता। चे ने दूसरे राउंड में जवाब दिया और यह राउंड 5-0 से जीत लिया। आखिरी राउंड में परवीन ने अपना धैर्य बनाए रखा और राउंड 3-2 से जीतकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। यह कामयाबी परवीन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने 2025 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था, 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और 2022 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

परवीन अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं। दिग्गज एमसी मैरी कॉम ने इंचियोन में 2014 एशियन गेम्स में महिलाओं की 51 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड जीता था। गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना हैं। लवलीना ने शुक्रवार को (आज ही कुछ घंटे पहले) अपने 29वें जन्मदिन पर 75 किग्रा के फाइनल में चीन की जियाई बाओ को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना ने बाओ के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करके पिछले एडिशन में जीते सिल्वर मेडल में सुधार किया और इस तरह अपने लिए एक शानदार बर्थडे गिफ्ट हासिल किया। लवलीना, मैरी कॉम के बाद दूसरी भारतीय महिला हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल और ओलंपिक मेडल जीता है। इसके साथ ही लवलीना एशियन गेम्स में लगातार दो बार फाइनल में पहुंचने और गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement