राहुल गांधी से मिलकर इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंपा, पार्टी के लिए खड़ा रहूंगा: वड़िंग
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने यह भी कहा कि गांधी ने उन्हें हमेशा की तरह बहुत प्यार दिया। वड़िंग ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी ने उनसे पंजाब में हालात, वहां क्या हो रहा है और पार्टी को आगे क्या करना चाहिए, इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपने साढ़े चार साल के अनुभव को साझा किया। मैंने बताया कि हमारी चुनौतियां क्या हैं, इन चुनौतियों का सामना कैसे करना है और हमारी ताकत क्या है। इन सभी विषयों पर उनके साथ विस्तार से चर्चा हुई।’’
वड़िंग ने यह भी कहा कि उनका कांग्रेस से जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा और पार्टी को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह उपलब्ध रहेंगे। वड़िंग अप्रैल 2022 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे और करीब साढ़े चार साल तक इस पद पर रहे। उनका इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा चल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी में मंथन जारी है। पंजाब विधानसभा चुनाव में अगले साल फरवरी-मार्च में संभावित है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
