तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया

img

धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी उम्मीदवार पी. सत्यबामा के समर्थन में रविवार को धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो शुरू किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे विशेष विमान से चेन्नई से रवाना हुए और दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर कोयंबटूर पहुंचे। टीवीके के सूत्रों ने बताया कि वह हेलीकॉप्टर से धारापुरम पहुंचे। धारापुरम में टीवीके के वरिष्ठ मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इनमें पार्टी के महासचिव एवं ग्रामीण विकास तथा जल संसाधन मंत्री एन. आनंद और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के. ए. सेंगोट्टैयन शामिल थे। विजय ने करीब एक बजे अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। प्रस्तावित प्रचार मार्ग धारापुरम क्षेत्र में करीब 40 किलोमीटर लंबा होगा और इस दौरान 20 से अधिक स्थानों पर लोगों से संपर्क करने की योजना है।

प्रचार जुलूस पेरियार प्रतिमा जंक्शन, फाइव रोड्स जंक्शन और मीनाक्षीपुरम समेत प्रमुख इलाकों से होकर कुलाथुपलायम, करैयूर और वंजियम्मन मंदिर क्षेत्र की ओर जाएगा। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे से ही प्रचार मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मुख्यमंत्री विजय का धारापुरम विधानसभा क्षेत्र का यह दूसरा चुनावी दौरा है। इससे पहले उन्होंने 30 सितंबर को यहां एक रैली की थी। धारापुरम और मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्रों के लिए छह अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement