वोट चोरी और एसआईआर पर उठे सवालों का जवाब हिरासत नहीं हो सकता: अशोक गहलोत
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत लगभग 260 लोगों को हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि वोट चोरी और एसआईआर पर उठे सवालों का जवाब हिरासत नहीं हो सकता। गहलोत ने कहा, ‘‘यह सुरक्षा नहीं, पोल खुलने के डर का इंतजाम है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘’जो निर्वाचन आयोग से सवाल पूछता है, मोदी-शाह की पुलिस उसे हिरासत में ले लेती है। यह लोकतंत्र पर कड़ा प्रहार है।’’ उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर अपनी बात रखने के लिए संसद से निर्वाचन सदन तक निकाले जा रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च को रोककर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा सहित कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। गहलोत ने कहा, ‘‘जिस पुलिस पर गृह मंत्री अमित शाह का नियंत्रण है, उसी ने विपक्ष को निर्वाचन आयोग तक जाने से रोका। यह सुरक्षा नहीं, पोल खुलने के डर का इंतजाम है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार नेता प्रतिपक्ष से मिलने का नैतिक साहस तक नहीं जुटा पा रहे और जिस आयोग को जनता के सवालों का जवाब देना था, वह सवालों से भागकर बैठा हुआ है। गहलोत ने कहा, ‘‘वोट चोरी और एसआईआर पर उठे सवालों का जवाब हिरासत नहीं हो सकता।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘सवालों का जवाब देने की जगह सवाल पूछने वालों को बसों में भरना, लोकतंत्र का खुला अपमान है।’’
Similar Post
-
लड़ाई आसान नहीं होगी, लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहें : कॉजपा
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) एव ...
-
वोट चोरी और एसआईआर पर उठे सवालों का जवाब हिरासत नहीं हो सकता: अशोक गहलोत
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अ ...
-
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, उम्मीदवार चयन पर करेगी मंथन
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान कांग्रेस बुधवार को आगा ...
