बेंगलुरु के पास पेट्रोल पंप पर जगुआर कार में लगी आग

img

अनेकल (कर्नाटक), गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर अट्टीबेले के पास एक पेट्रोल पंप पर एक जगुआर कार में आग लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कार को पीछे करते समय चालक ने कथित तौर पर ब्रेक के बजाय 'एक्सीलेटर' दबा दिया था। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि कुडलू गांव निवासी संजय बुधवार रात ईंधन भरवाने के लिए उस पेट्रोल पंप पर गया था।

पुलिस के मुताबिक, पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने संजय से कार ईंधन भरने वाले पंप के पास खड़ी करने को कहा था, इस दौरान उसने कथित तौर पर कार को रिवर्स गियर में डाला लेकिन ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया जिससे कार पेट्रोल पंप से टकरा गई और आग लग गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में कार में लगी आग ने पेट्रोल पंप को अपनी चपेट में ले लिया। एक कार से टकराने से पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि संजय के साथ वाहन में बैठी उसकी महिला मित्र तुरंत कार से बाहर निकल गई और बच गई। कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों राज्यों से दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अट्टीबेले पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement