जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट पांच बारूदी सुरंग का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह सेना के एक गश्ती दल ने बसोनी टॉप इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के पास दो बारूदी सुरंग का पता लगाया, जबकि इसी इलाके में एक दिन पहले तीन अन्य बारूदी सुरंग मिली थीं।
उन्होंने बताया कि इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर इन बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया। इस दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए बनाई गई अवरोधक व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण कभी-कभी ये सुरंगें बहकर दूसरी जगहों पर पहुंच जाती हैं, जिससे वहां लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
