मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी करने वाले पांच गिरोह का पर्दाफाश, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

img

चंडीगढ़, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। अमृतसर आयुक्त कार्यालय पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले पांच गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है तथा भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक बड़ी कामयाबी के तहत अमृतसर आयुक्त कार्यालय पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले पांच गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीली चीजों से कमाए गए 12.90 लाख रुपये, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ है कि जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं, वे हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इन छापों के सिलसिले में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी और अवैध हथियारों के गिरोह को खत्म करने तथा एक सुरक्षित एवं नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement