विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू- CM शर्मा

img

जयपुर, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आगामी समय में भी विकास की इस निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस विजन को राज्य सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयपुर में भव्य आयोजन कर जनता के सामने रखेगी। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम शहरी वार्ड अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक गांव और शहरों के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। आज हमारा प्रदेश 30 योजनाओं में अग्रणी है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान इन सभी उपलब्धियों को दर्शाते हुए विकास की तेज गति और हमारी नीतियों को आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जाए। महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल, मां अमृता देवी और मीराबाई जैसी विभूतियों के इतिहास से युवाओं को रूबरू कराते हुए प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीन तकनीकों का समावेश कर युवाओं के लिए रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। आगंतुकों को राजस्थान में हो रहे बदलाव और भविष्य की झलक दिखाई जाए। 

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाया जा सके। विभिन्न जिलों में भी वर्षगांठ से संबंधित गतिविधियों की कार्ययोजना बनाएं। साथ ही, आगंतुकों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मुख्य सचिव को कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement