दक्षिण कोलकाता के मल्लिकबाजार में एक गोदाम में आग लगी
कोलकाता, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता के मल्लिकबाजार इलाके में स्थित एक गोदाम में बुधवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस तीन मंजिला इमारत में आग लगी, उसमें किसी के हताहत होने या फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, ए.जे.सी. बोस मार्ग स्थित इस इमारत के भूतल पर बने गोदाम में आग लगने की सूचना अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर मिली थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
Similar Post
-
तमिलनाडु : तिरुवरूर में सरकारी स्कूल के मध्याह्न भोजन रसोईघर में आग लगी
तिरुवरुर, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में ...
-
दक्षिण कोलकाता के मल्लिकबाजार में एक गोदाम में आग लगी
कोलकाता, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता के मल्लिकबाजार ...
-
राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने संबंधी उच्च न्यायालय का आदेश रद्द
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद ...
