हिंसा की घटनाओं पर बोले संजय राऊत- चुनाव जीतने के लिए जानबूझकर किया जा रहा देश का माहौल खराब
नई दिल्ली, रविवार, 17 अप्रैल 2022। पहले राम नवमी और बाद में हनुमान जयंती के अवसर पर देश के कई हिस्सों में हिंसा और सांप्रदायिक तनाव की खबरें आई। खरगौन, करौली और बाद में दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि इस को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि चुनाव जीतने के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। अपने बयान में संजय रावत ने कहा कि देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से खराब किया जा रहा है, मुझे लगता है यह देश के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली में कल हनुमान जयंती और रामनवमी पर हमला हुआ था इससे पहले यह कभी नहीं हुआ करता था।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये हमले राजनीति से प्रायोजित है। आने वाले वक़्त में 4-5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसके लिए यह वोट मांगने का पूरा षड्यंत्र है। महाराष्ट्र में भी कल शांति को भंग करने की कोशिश हुई। हमने यह नहीं होने दिया है और आगे भी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं पूर्व-नियोजित और राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं। यह हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काने के लिए किया जा रहा है क्योंकि हिंदू-पाक, सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर के मुद्दे काम नहीं करेंगे। संजय राउत ने कहा कि श्रीराम के नाम पर सांप्रदायिकता को भड़काना ‘भगवान राम के आदर्शों’ का अपमान है और भगवान राम भी मध्य प्रदेश के खरगोन की पूरी घटना को लेकर बेचैन होंगे।
Similar Post
-
महाराष्ट्र भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, नवनाथ बन बने मुख्य प्रवक्ता
मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) संगठनात्मक फेरबदल के तहत भारतीय जनता पार ...
-
विधानसभा का बजट सत्र मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजे ...
-
अंडमान में सात लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी सुरक्षित
श्री विजयपुरम, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। उत्तरी और मध्य अंडमान जि ...
