जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों का एक सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर, सोमवार, 18 अप्रैल 2022। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, नौ एमएम के 13 कारतूस और एक मोबाइल फोन सहित हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हंदवाड़ा के सोनमुल्लाह चौराहे पर बनी एक चौकी पर सुरक्षाबलों ने रविवार को उसे रोका, तो उसने नाका दल को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि, बल ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान बशीर अहमद कुमार के तौर पर हुई है। वह किस आतंकवादी संगठन और आतंकवादियों से सम्पर्क में है, इसका पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
