पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें बागदा सीट से सोमा ठाकुर भी शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटबाड़ी से गिरिजा शंकर राय और सीताई से आशुतोष वर्मा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फाल्टा से देबांशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देवाशीष धर और पांचला सीट से रंजन कुमार पॉल मैदान में उतरेंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को कराया जाएगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
