दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली, दो घायल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022। दिल्ली की रोहिणी अदालत परिसर में शुक्रवार सुबह दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच हाथापाई को नियंत्रित करने के दौरान नगालैंड पुलिस के एक जवान के ‘सर्विस हथियार’ से गोली चलने से दहशत फैल गई। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर दो वकील संजीव चौधरी और ऋषि चोपड़ा और रोहित बेरी नामक एक व्यक्ति के बीच हाथापाई हुई थी। हाथापाई के दौरान वे गेट नंबर 8 में प्रवेश कर गए। वहां भी हाथापाई जारी रही।”
उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नगालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसके हथियार से एक गोली चल गई। उन्होंने कहा कि गोली जमीन पर लगी, जिससे कंक्रीट के टुकड़े छिटककर लगने के कारण दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गोली अचानक चली थी या जानबूझकर चलायी गई थी।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
