मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने एक ही व्यक्ति के फोटो के दुरुपयोग के जरिये अलग-अलग लोगों के नाम मोबाइल फोन के 84 सिम कार्ड जारी होने के मामले में एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाने के प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार उर्फ अरबाज उर्फ अब्दुल के रूप में हुई है और वह दूरसंचार कंपनियों के एजेंट के तौर पर काम करता है। उन्होंने बताया कि अबरार को एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग करके अलग-अलग लोगों के नाम 84 सिम कार्ड जारी कराने में उसकी कथित भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अबरार और कुछ अन्य लोगों ने इस फर्जीवाड़े के जरिये अवैध रूप से लाभ प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अबरार और अन्य आरोपियों के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
