पुलवामा : आतंकवादी हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की मौत
श्रीनगर, शनिवार, 23 अप्रैल 2022। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हाल ही में एक आतंकवादी हमले में घायल हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने शनिवार सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर 18 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे आरपीएफ कर्मियों पर हमला किया, जिसमें हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार की मौत हो गई और सहायक उप-निरीक्षक देवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि देव राज ने आज सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ''सुबह करीब 4.30 बजे वह जिंदगी की जंग हार गए। सोमवार शाम के हमले के एक कथित सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरपीएफ के दो जवान काकापोरा रेलवे स्टेशन पर एक चाय की दुकान के बाहर बैठे हैं और अकेला हमलावर दोनों पर अंधाधुंध गोलियां चला रहा है। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भागता नजर आया।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
