दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शनिवार, 07 मई 2022। विनय मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुख्यालय में शनिवार सुबह कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां बुलाई गई हैं और स्थिति नियंत्रण में है। दमकल विभाग ने कहा कि उसे घटना के बारे में सुबह 11.10 बजे सूचना मिली, जिसके बाद उसने दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजीं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
