रसोई गैस के सिलेंडर से लगी आग, दो झुलसे
नोएडा (उप्र), मंगलवार, 17 मई 2022। नोएडा में फेस-वन थानाक्षेत्र के हरौला गांव में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरौला गांव में मिथिलेश सुबह को अपने घर पर खाना बना रहा था, उसी समय रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई एवं वह बुरी तरह से झुलस गया। प्रवक्ता के अनुसार मिथिलेश के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बबलू नामक व्यक्ति उसे बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी आग में झुलस गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मिथिलेश तथा बबलू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मिथिलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
